Haryana हरियाणा: दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर गांव कलिंगा मोड़ के पास गुरुवार शाम करीब छह बजे एक बाइक कृषि उपकरण लेकर जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। बाइक सवार दंपती अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ रोहतक में मौसी के घर से भिवानी लौट रहे थे। ट्रैक्टर से हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
इस हादसे में एक बच्चे का पैर शरीर से अलग हो गया। हादसा गुरुवार शाम करीब छह बजे गांव कलिंगा मोड़ के पास हुआ। तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।खरक कलां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने रोहतक पीजीआई भी पहुंची। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
Tags: