Haryana: अचानक हुआ धमाका, मकान में आईं दरारें

Update: 2025-05-02 06:45 GMT
Haryana हरियाणा: क्षेत्र के गांव अकालगढ़ में आसमानी बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गईं और बिजली के उपकरण जल गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य मकान में नीचे थे और बिजली मकान के ऊपरी हिस्से पर गिरी। अकालगढ़ गांव निवासी जयवीर ने बताया कि सुबह 6 बजे बारिश के साथ गांव में उनके मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिरी। अचानक तेज धमाका हुआ जिससे मकान की सभी खिड़कियों के शीशे टूट गए और मकान में दरारें आ गईं। मकान में रखे बिजली के सभी उपकरण जल गए।
मकान में लगी एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इनवर्टर और पंखों के साथ-साथ पूरे मकान की वायरिंग भी जल गई। धमाका इतना तेज था कि पूरे मकान में दरारें आ गईं और मकान जर्जर हालत में पहुंच गया। मकान के लिंटर में भी दरारें आ गईं। मकान के नीचे एक निजी स्कूल चल रहा था। बिजली गिरने से स्कूल का रिकॉर्ड भी जल गया। बिजली गिरने से मकान में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। जयवीर ने कहा कि प्रशासन से मांग है कि आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
Tags:    

Similar News