Haryana हरियाणा: दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में सुबह-सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे सड़कें भी बंद हो गईं। वहीं दूसरी तरफ तेज बारिश ने प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। शहर के झज्जर रोड, मेन दिल्ली रोहतक रोड पर पानी भरा नजर आया। वहीं देव नगर, पटेल नगर, छोटू राम नगर समेत कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं तेज आंधी और बारिश के कारण शहर भर की बिजली भी गुल हो गई।
सुबह-सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कामकाजी लोगों को भी अपने घरों से दफ्तरों तक जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बहादुरगढ़ शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, शहर के निचले इलाकों में स्थित आवासीय कॉलोनियों की गलियों में जलभराव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।