Haryana Rain Alert : अगले 3 दिन इन जिलों में जमकर होगी बारिश

Update: 2025-07-01 04:56 GMT
Haryana Rain Alert : मौसम विभाग ने आज हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश की संभावना है। तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद, कैथल में गरज/बिजली चमकने/अचानक तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
2 जुलाई: भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में बारिश की 75-100% संभावना। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार में 50-75% बारिश होने की संभावना है और सिरसा और फतेहाबाद में 25-50% बारिश होने की संभावना है।
3 जुलाई: झज्जर,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,पलवल,मेवात में 75-100% बारिश होने की संभावना है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50-75% बारिश होने की संभावना है और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25-50% बारिश होने की संभावना है।
4 जुलाई: सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50-75% बारिश होने की संभावना है और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश होने की संभावना है।
Tags:    

Similar News