Haryana: फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली,जांच में जूटी पुलिस

Update: 2026-01-29 01:51 GMT
Haryana: माछरौली बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों ने दुकान पर बैठे एक फोटोग्राफर पर बुधवार को गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक घायल हो गया। युवक ने ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप लगाया है।झज्जर के माछरौली बस स्टैंड पर बाइक सवार दो युवकों ने दुकान पर बैठे एक फोटोग्राफर पर बुधवार को गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक घायल हो गया। घायल को झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक माछरौली निवासी जगत सिंह बुधवार शाम 4 बजे अपनी दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और जगत पर फायरिंग कर दी।
गोली व्यक्ति के होंठ पर छूकर निकल गई। घायल को झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जगत ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी।जिसके बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने का प्रयास कर रहे थे। बीते माह अक्तूबर में भी पीड़ित के साथ मारपीट की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
Tags:    

Similar News