हरियाणा न्यूज: प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने दिए ये संकेत, प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन का पहला सत्र समाप्त

हरियाणा न्यूज

Update: 2022-05-28 13:47 GMT
हिसार। हिसार में चली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन का पहला सत्र हो चुका है। जिसके बाद निकाय चुनाव पर ओपी धनकड़ ने कहा की चुनाव समिति की टीम तय करेगी चुनाव सिम्बल पर लड़ना है या नहीं। लेकिन अधिकांश लोग सिम्बल पर लड़ने के पक्ष में हैं। जजपा से गठबंधन पर बोले की अभी राय एकमत नहीं है। मगर धनकड़ ने संकेत दिया है की भाजपा अकेले चुनाव लड़ सकती है।
साथ ही ओम प्रकाश धनकड़ ने सांसद अरविंद शर्मा के बयानों के बारे कहा की उनको पब्लिक में यह बातें नहीं करनी चाहिए। पार्टी की तरफ़ से उनको आगाह किया गया है। बैठक के दूसरे दिन सरकार और संगठन के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसमें केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने और निकाय चुनाव प्रमुख रहे। इस बैठक में संगठन की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविंद्र राजू सहित राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम शामिल हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित तीन केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं।
भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार के नारे को लेकर जनता के बीच जाएगी

भाजपा चुनावों को जीतने की कोई कमी कसर नहीं छोड़ना चाहती। निकाय चुनाव के नामांकन 30 मई को भरे जाने हैं। निकाय चुनाव भाजपा की साख बने हैं। भाजपा जनता के बीच ट्रिपल इंजन की सरकार का नारा देकर विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।
मुख्य बैठक से पहले शुक्रवार को पहले दिन भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी और इन चुनावों को जीतने का मंत्र भी पदाधिकारियों को दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की शुक्रवार से शुरू हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता, खेल मंत्री संदीप सिंह, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, भाजपा हिसार जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, सभी प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रभारी मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी मौजूद रहे।

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को संगठन के सामने रखा जाएगा
भाजपा के दूसरे दिन कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत किया है। बैठक में सबसे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का उद्घाटन भाषण रहा। पूर्व मंत्री कविता जैन शोक प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर उद्बोधन दिया। केंद्रीय मंत्री मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियाें के सामने रखीं।
दोपहर ढाई बजे शुरू होने वाले दूसरे सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में कैबिनेट मंत्री अपना उद्बोधन देंगे। इसमें खेल मंत्री संदीप सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल और गृह मंत्री अनिल विज राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, विनोद तावड़े भी अपने विचार रखेंगे। तीसरे सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपना उद्बोधन देंगे। प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ सत्र के समापन पर अपने विचार रखेंगे। शाम करीब छह बजे तक भाजपा की बैठक चलेगी।
Tags:    

Similar News

-->