Haryana: घर में लगी भीषण आग, दीवार ढही

Update: 2025-04-13 03:07 GMT
Haryana हरियाणा: पानीपत शहर के कुटानी रोड पर एक मकान में भीषण आग लग गई। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने चंद सेकेंड में ही विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई। लेकिन सूचना मिलने के 50 मिनट बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
आग इतनी भीषण थी कि मकान की दीवारें टूटकर गिरती रहीं। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल रहा। चिंताजनक बात यह रही कि मकान के अंदर 2 सीएनजी वाहन भी खड़े थे। जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। धीरे-धीरे आग इतनी बढ़ती चली गई कि उसने पड़ोसियों के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। एक साथ दो मकानों में भीषण आग लग गई और दीवारें लगातार टूटकर गिरती रहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले वाला मकान करीब 120 वर्ग गज में बना हुआ है। इसमें रहने वाले लोग हैंडलूम का कारोबार करते हैं। शनिवार शाम को ये लोग कॉटन से जुड़ा सामान लेकर आए थे। सामान बड़ी मात्रा में था। आशंका है कि इस कॉटन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
Tags:    

Similar News