Haryana हरियाणा: पानीपत में जेजेपी नेता की हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। मिन्ना के साथ एक अन्य व्यक्ति पर भी गोलियां चलाई गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव जागसी निवासी रणबीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक रविंद्र मूल रूप से गांव जागसी का रहने वाला था। फिलहाल वह शहर के विकास नगर में रह रहा था।
मृतक मिन्ना पहले जेजेपी पार्टी में था और विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने रविंद्र मिन्ना को पानीपत शहर से टिकट देकर अपना दावेदार बनाया था। लेकिन टिकट मिलने के कुछ दिन बाद ही रविंद्र जेजेपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में जेजेपी ने रविंद्र मिन्ना को पार्टी से निकाल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।