Haryana हरियाणा: पानीपत जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति ने अपनी पहली पत्नी और भाई के साथ मिलकर दूसरी पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद उसे जिंदा जला दिया. ससुराल वालों को हादसा दिखाने के लिए उन्होंने बताया कि चाय बनाते समय आग लग गई. घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान अपनी बहन को आपबीती बताई. 16 मार्च को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है|
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कानपुर के रसूलाबाद की रहने वाली है. वह 3 बहनें थीं. बीच वाली बहन गौरी प्रिया थी. उसकी शादी साल 2022 में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जलापुर गांव निवासी आकाश से हुई थी. आकाश और गौरी प्रिया पिछले 2 महीने से पानीपत में रह रहे थे. दोनों यहां फैक्ट्री में मजदूरी करते थे. 9 मार्च को आकाश ने सूचना दी कि तुम्हारी बहन गौरी प्रिया फैक्ट्री के ऊपर वाले कमरे में गैस सिलेंडर पर चाय बनाते समय आग लग गई|
वह इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती है। सूचना मिलने पर वह अपनी बहन से मिलने पीजीआई पहुंची। 9 मार्च की शाम को गौर प्रिया ने उसे बताया कि तुम्हारे जीजा आकाश ने अपनी पहली पत्नी और उसके भाई के साथ मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की। आकाश ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान 16 मार्च को गौर प्रिया की मौत हो गई।