Haryana हरियाणा: उचाना क्षेत्र के काकरौद गांव के खेतों में आग लगने से नहर के पास करीब 35 एकड़ फसल अवशेष जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
किसान संदीप ने बताया कि वह 20 मिनट पहले गेहूं की कटाई करके कंबाइन को खेत से बाहर लेकर गया था। अचानक फोन आया कि खेत में आग लग गई है। आसपास के खेतों के किसानों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल तो बच गई लेकिन फसल अवशेष जलने से काफी नुकसान हुआ है। यहां कई किसानों की 35 एकड़ फसल अवशेष जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Tags: