Haryana हरियाणा: हरियाणा में मौसम ने करवट बदली है। शनिवार शाम को हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। फतेहाबाद में सड़कों पर पानी जमा हो गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं। हालांकि पानीपत में आज सुबह से ही बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में हरियाणा में बारिश और गर्मी दोनों का असर देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ-साथ गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है।
26 और 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में बारिश की संभावना है। 26 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल और करनाल में लू का येलो अलर्ट रहेगा।देर रात मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।