Haryana हरियाणा: कैथल के पटेल बाजार में एक घर में अवैध रूप से मिठाई बनाने वाले गोदाम पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। टीम ने यहां पर बनी मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की थी, जिसके चलते प्रशासन ने छापेमारी की। आसपास रहने वाले लोगों ने इससे फैल रही गंदगी से राहत दिलाने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के सैंपल लिए और जांच में पाया गया कि इस कैटरर ने विभाग से अनुमति नहीं ली थी। इसलिए मिठाई बनाने का यह काम अवैध रूप से किया जा रहा था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. पवन ने अपील की है कि अगर आपके आसपास कोई इस तरह गंदगी और गलत तरीके से मिठाई बना रहा है तो इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को करें ताकि लोगों को अच्छा खाना उपलब्ध कराया जा सके और गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वहीं इस मिठाई गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस हॉट फैक्ट्री की वजह से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है।