Haryana हरियाणा: हनुमान नगर में एक युवक ने घर में घुसकर पांच साल की बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया। जब उसकी मां उसे बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हनुमान नगर की रहने वाली सुमनलता ने पुलिस FIR में बताया कि 19 नवंबर की शाम को वह अपने परिवार के साथ घर पर थी, तभी एक युवक चाकू लेकर घर में घुस आया और उसकी पांच साल की बेटी पर हमला कर दिया।
उसकी चीख सुनकर जब उसकी मां मौके पर पहुंची तो युवक ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर महिला का पति और पड़ोसी भी आ गए, उन्हें देखकर युवक चाकू लेकर भाग गया। बाद में पड़ोसियों ने बताया कि युवक का नाम ओसियां है और वह नरवाना का रहने वाला है। बच्ची को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे अग्रवाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।