Haryana Firing: हरियाणा में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन वे किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आज सुबह बदमाशों ने दिल्ली अमृतसर हाईवे पर शाहबाद मारकंडा में एक ढाबे पर दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है कि यह फायरिंग किसने की। बताया जा रहा है कि नकाबपोश हमलावर बाइक पर आए थे। शांतनु हत्याकांड से चंद कदम दूर ढाबे पर ये गोलियां चलाई गईं।
बता दें कि 13 जून की रात को दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर शराब कारोबारी शांतनु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसटीएफ अंबाला ने कुछ दिन पहले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इस वारदात में सुजल नाम के शूटर को गिरफ्तार किया गया था और रेकी करने वाले बलजिंदर और शुभम को भी एसटीएफ ने पकड़ा था
Tags: