Haryana हरियाणा: शहर के डांगरा रोड स्थित नए बाईपास पर चलती कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कार चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने दमकल विभाग को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस आग के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार यह कार शहर के आजाद नगर निवासी विक्रमजीत के नाम है, जिसका बेटा गगनदीप अपनी कार में जा रहा था, जब उसकी कार बाईपास पर चढ़ी तो अचानक आग लग गई, जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि कार के बोनट से आग की लपटें उठ रही हैं।
राहगीर प्रताप ने बताया कि 22 वर्षीय गगनदीप किसी काम से अपनी कार में जा रहा था, तभी अचानक तेज गर्मी के कारण कार में शॉर्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। गनीमत रही कि गगनदीप कार से कूद गया, नहीं तो कोई भी हादसा हो सकता था।