Haryana हरियाणा: सोमवार शाम को नेशनल हाईवे 152-डी पर झिंझर गांव के पास खड़े ट्रक में शराब की पेटियों से भरा ट्रक टकरा गया। हादसे में शराब से भरे ट्रक में आग लग गई और चालक केबिन में जिंदा जल गया। मृतक की पहचान भिवानी जिले के गांव बड़सी निवासी 46 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। फिलहाल बौंदकलां थाना पुलिस ने दूसरे ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष सोमवार को नासिक से शराब की कैंटीन लेकर हिसार कैंट जा रहा था।
इसी दौरान जब सुभाष एनएच 152-डी पर झिंझर गांव के पास पहुंचा तो उसका ट्रक वहां पहले से खड़े एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई और अचानक पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक सुभाष को अपनी जान बचाने का मौका भी नहीं मिला और चालक ट्रक के अंदर ही जिंदा जल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है|