Haryana : बजरी से भरे ट्रक में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

Update: 2025-04-26 05:11 GMT
Haryana हरियाणा: चीका रोड पर गांव दीवाना के पास एक ट्रक में आग लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हेड कांस्टेबल मक्खन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गांव कलसीमा सहारनपुर निवासी सोमनाथ (38) के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद दूसरे ट्रक चालक गांव बबैल सहारनपुर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह और सोमनाथ यमुनानगर से अपने-अपने ट्रकों में बजरी लोड करके चीका के लिए चले थे।
गांव दीवाना के पास सोमनाथ के ट्रक का टायर फट गया जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराया। इसी बीच ट्रक में आग लग गई और वह ट्रक में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल सका और आग लगने से उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने शव को ट्रक से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के शवगृह में रखवाया। उन्होंने मृतक के परिजनों को भी फोन पर सूचना दी।
Tags:    

Similar News