Haryana हरियाणा: आज सुबह करीब 2 बजे कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद उपमंडल के शरीफगढ़ गांव और नीलकंठ होटल के बीच लिंक रोड पर सीआईए-वन की टीम और दो अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों अपराधी एक कुख्यात गिरोह से जुड़े हुए हैं और फिरौती वसूलने के इरादे से इलाके में आए थे. एक अपराधी पंजाब पटियाला और दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है|
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ शाहाबाद मारकंडा शरीफगढ़ गांव के पास हुई. पुलिस को अपराधियों के आने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की. खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर फायरिंग की. इस फायरिंग में दोनों अपराधी घायल हो गए हैं|
इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो अपराधी शाहाबाद मारकंडा के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए हैं. पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर मौके पर पहुंच गई. बदमाशों के पास से राउंड के साथ 315 और 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की गई है. मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। फिलहाल दोनों का कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Tags: