Haryana: सीवर लाइन साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से कर्मचारियों की मौत
Haryanaहरियाणा: नारनौल के नांगल चौधरी में बड़ा हादसा, हादसे में सीवर लाइन की सफाई करने उतरे कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। जिससे दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, जिसके बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों की पहचान मोहनपुर निवासी अनूप और ढाणी बांधा वाली निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है। दोनों कर्मचारी जनस्वास्थ्य विभाग में कौशल निगम के अधीन कार्यरत थे।
दोनों सीवर लाइन की सफाई करने के लिए बिना किसी सेफ्टी किट के मैनहोल में उतरे थे। सीवर में मौजूद जहरीली गैस की वजह से दोनों बेहोश हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने जनस्वास्थ्य विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही सेफ्टी उपकरण न होने और उचित प्रशिक्षण न होने की भी शिकायत है। परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।