Haryana हरियाणा: यमुनानगर जिले के सढौरा कस्बे के प्राचीन गागरवाला तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला। बुजुर्ग की पहचान राम प्रकाश के रूप में हुई है।सढौरा थाना प्रभारी रोहतास कुमार ने बताया कि राम प्रकाश के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह हमें पता चला कि तालाब में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। हमने मौके पर आकर शव को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से शव को यमुनानगर स्थित मोर्चरी हाउस पहुँचाया।
उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उनके छोटे बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह अवसाद में थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बुजुर्ग की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है। मृतक राम प्रकाश सढौरा के वार्ड नंबर 11 का निवासी है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है।