Haryana: साइबर पुलिस को बड़ी सफलता, 7 ठगों को गिरफ्तार

Update: 2025-09-01 02:49 GMT
Haryana हरियाणा: नूंह साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग गिरोहों के 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो महाराष्ट्र से नकली एक्टिव डेबिट कार्ड लाकर नूंह और आसपास के इलाकों में साइबर ठगों को बेचते थे। इन कार्डों का इस्तेमाल करके लोगों से ठगी की जाती थी और ठगी का पैसा इन खातों में ट्रांसफर किया जाता था।
डीएसपी मुख्यालय हरिंदर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी ओमबीर की टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 39 नकली एक्टिव डेबिट कार्ड, एक अर्टिगा कार और एक ऑल्टो कार बरामद की है।
डीएसपी हरिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी महाराष्ट्र से नकली एक्टिव डेबिट कार्ड लाकर हरियाणा और राजस्थान के साइबर ठगों को बेचते थे। इसके बाद ये साइबर ठग इन खातों का इस्तेमाल करके लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। इनमें से दो आरोपी सीधे-साधे लोगों को फोन करके नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे और फिर संपर्क तोड़ देते थे।
Tags:    

Similar News