Haryana : देर रात बेखौफ होकर दुकान में घुसे अपराधी, बंदूक की नोक पर नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार
Haryana हरियाणा: हरियाणा में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। ताजा मामला यमुनानगर जिले का है। जहां बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी है। यमुनानगर के साढौरा में रात करीब साढ़े दस बजे दो लुटेरे मेन बाजार में राजीव बेकरी पर पहुंचे।
इनमें से एक के पास पिस्तौल और दूसरे के पास लोहे की रॉड थी। आते ही उन्होंने दुकानदार, उसके बेटे और वहां मौजूद ग्राहक को गन प्वाइंट पर धमकाया। फिर उन्हें चुपचाप बैठने को कहा। इसके बाद वहां रखी नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।