Haryana Crime: खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान

Update: 2025-04-13 01:48 GMT
Haryana Crime: जींद जिले के उचाना में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के सिर पर चोट के निशान हैं और शव सड़क से 10 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 और उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह सामान्य हादसा नहीं लग रहा है।
अगर किसी वाहन से टक्कर होती तो सिर के अलावा मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलते। मृतक सड़क से करीब 10 मीटर दूर खेतों के अंदर पड़ा मिला। इसलिए हत्या और हादसे के एंगल से मामले की जांच की जा रही है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई होगी। हो सकता है कि उसका शव यहां फेंका गया हो, क्योंकि मौके पर वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। सड़क पर किसी वाहन दुर्घटना के निशान नजर नहीं आ रहे हैं।
Tags:    

Similar News