Haryana: ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट, इस दिन से बदलेगा मौसम

Update: 2025-12-10 05:50 GMT
Haryana: हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज और कल दो दिन शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल में तापमान में गिरावट और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों की ओर चल रही सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसत से 0.6 °C की गिरावट देखने को मिली। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.1 °C की गिरावट देखने को मिली। महेंद्रगढ़ में सबसे कम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नारनौल में 5.8 डिग्री, हिसार में 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान सबसे कम 20.6 °C दर्ज किया गया है। भिवानी 26.9 °C तापमान दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में फिर से गिरावट देखी जा सकती है, जिससे ठंड भी बढ़ेगी, लेकिन 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
Tags:    

Similar News