Haryana हरियाणा: जाखल थाने में आज सुबह 5 बजे एक कोबरा सांप ने दस्तक दी। पांच फीट लंबे इस जहरीले सांप को देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। सांप करीब 45 मिनट तक थाने के एक कोने में बैठा रहा। पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे लिए। इसके बाद उन्होंने पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य और सांप पकड़ने वाले नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी। नवजोत सिंह की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
विशेषज्ञों के अनुसार कोबरा में न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता है। यह पहली बार नहीं है कि जाखल थाने में कोई जंगली जानवर पहुंचा हो। इससे पहले भी थाने के स्टोर रूम में मॉनिटर लिजर्ड देखा गया था। हालांकि मॉनिटर लिजर्ड जहरीली प्रजाति का नहीं है।