Haryana: बाउंसर की दर्दनाक हादसे में मौत, एक महीने बाद होने वाली थी शादी

Update: 2025-03-22 02:35 GMT
Haryana हरियाणा: नूंह में एक युवक की शादी से ठीक एक महीने पहले हादसे में मौत हो गई। युवक का एक्सीडेंट उस समय हुआ जब वह अपने कपड़े ड्राईक्लीन करवाने जा रहा था। रईसिका गांव के पास कैंटर से बाइक की टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खेड़ी निवासी अरमान खान के रूप में हुई है जो बाउंसर का काम करता था। जानकारी के अनुसार मृतक अरमान गुरुवार को अपनी बाइक से कपड़े ड्राईक्लीन करवाने सोहना गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो दिल्ली-अलवर रोड पर रईसिका गांव के पास पहुंचा तो कैंटर ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि 21 वर्षीय अरमान फरीदाबाद में बाउंसर का काम करता था। एक महीने बाद उसकी शादी होनी थी। घर में ईद के साथ-साथ शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन अरमान की मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। अरमान के पिता किसान हैं जो अपनी जमीन के मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उसे 11 मार्च को हिरासत में लिया था। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags:    

Similar News