Haryana हरियाणा: यमुनानगर के जगाधरी में शराब कारोबारी के गोदाम पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हमले में एक व्यक्ति को गोली लगी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या लूट से जुड़ा लग सकता है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर हमले की वजह जानने में जुटी है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है।
Tags: