हरियाणा Haryana : भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), अंबाला छावनी द्वारा फरवरी माह में आयोजित क्लर्क/स्टोर कीपर (तकनीकी) के लिए अग्निवीर की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए 28 मार्च को भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), अंबाला छावनी में रिपोर्ट करना चाहिए।