Haryana हरियाणा: अंबाला शहर के धूलकोट गांव में खाना खाने के बाद घूमने निकले एक परिवार को तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह टक्कर मार दी. इस हादसे में 2 साल की बच्ची, दादा-दादी और पड़ोस में रहने वाली एक महिला बुरी तरह घायल हो गए. हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. गांव में चीख-पुकार मच गई. इस दौरान घायलों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया|
जहां फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. परिवार के मुताबिक कार चालक नशे में था और उसने अचानक कार चलाई और उन पर चढ़ गया. हादसे के बाद पुलिस ने लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी|