Haryana Accident: भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 4 युवकों की मौत

Update: 2025-02-23 05:36 GMT
Haryana Accident : पिंजौर टिपरा बाईपास पर रविवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अध्ययन बंसल, अदीप, चिराग मलिक और वैभव यादव के रूप में हुई है।
सभी युवक कार से हिमाचल से आ रहे थे और अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के असली कारणों का पता चल सके। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
Tags:    

Similar News