Haryana Accident: ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर, PWD विभाग के कर्मचारी की मौत
Haryana Accident: करनाल के पश्चिमी यमुना बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसे में किसकी गलती है।