Haryana Accident: शहर के पुराने बस स्टैंड के पास पंचायत भवन के सामने सोमवार सुबह एक निजी बस ने डीएसपी की कार को टक्कर मार दी। कार में खुद डीएसपी कुलवंत सिंह मौजूद थे। बस की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि डीएसपी कुलवंत और उनका चालक बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को मौके से रवाना कर दिया। जानकारी के अनुसार डीएसपी कुलवंत सोमवार सुबह बोर्ड परीक्षा ड्यूटी को लेकर मीटिंग लेने के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही चालक ने पंचायत भवन के सामने से कार को डीएसपी रोड की तरफ मोड़ा तो फतेहाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के एक तरफ के शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डीएसपी की कार की टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए बस को रवाना कर दिया। हालांकि डीएसपी कुलवंत और चालक बाल-बाल बच गए।
Tags: