Haryana accident: हिसार जिले के हांसी में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। यह हादसा एक छोटे बच्चे के अचानक सड़क पर आ जाने से हुआ। उसे बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिर गया। घटना की जानकारी देते हुए रूप नगर कॉलोनी निवासी राज ने बताया कि वह घर से निकलकर अपनी बाइक धुलवाने के लिए त्रिकोण पार्क जा रहा था।बाइक पर उसके साथ उसका एक दोस्त भी बैठा था। जैसे ही वह त्रिकोण पार्क के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने एक छोटा बच्चा खेलता हुआ आ गया।
राज ने बताया कि उस बच्चे को बचाने के प्रयास में उसने अचानक बाइक मोड़ दी और उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया।इससे वह और उसका दोस्त दोनों बाइक से गिर गए और काफी दूर तक घसीटते चले गए। राज के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे हांसी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसका हांसी सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Tags: