Haryana : मासूम बच्ची को गेम खेलने के बहाने अपने घर ले गया युवक, फिर जो हुआ
Haryana : किला थाना क्षेत्र के सेठी चौक के पास नाबालिग द्वारा 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को वीडियो गेम खेलने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। किसी तरह बच्ची वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर तुरंत अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। दादी और अन्य परिजन बच्ची को तुरंत किला थाने लेकर पहुंचे। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 6 पोक्सो और 65(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामला दर्ज होने के 4 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप है कि परिजनों पर समझौता करने का पूरा दबाव बनाया गया है। किला थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बच्ची की काउंसलिंग की जाएगी। बयानों की कॉपी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।