Haryana: चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान

Update: 2025-02-18 03:42 GMT
Haryana हरियाणा: जींद जिले में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलती कार में आग लग गई। कार के बोनट के अंदर से धुआं निकलने लगा तो चालक ने तुरंत कार रोकी और उतर कर चला गया। तभी आग भड़क उठी। डायल 112 और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार 50 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी और उसके अंदर रखा सामान भी जल गया। गनीमत रही कि कार में बैठे दोनों युवक समय रहते सुरक्षित नीचे उतर गए।
जानकारी के अनुसार जींद के अजमेर बस्ती निवासी यश और अभिमन्यु दोपहर पौने दो बजे टाटा इंडिगो सीएस कार में शहर से अपने घर जा रहे थे। जब वे रजबाहा रोड जेडी-7 पर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने पहुंचे तो अचानक कार से धुआं निकलने लगा। दोनों ने तुरंत कार रोकी और खिड़की खोल कर नीचे उतर गए। दोनों नीचे उतरे ही थे कि कार के अगले हिस्से में आग लग गई। फिर डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालक रुक गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Tags:    

Similar News