Haryana: डंपर ने एक युवक को बुरी तरह कुचला

Update: 2025-03-11 02:29 GMT
Haryana हरियाणा: रेवाड़ी में डंपर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पेशाब करने के लिए अपनी कार से बाहर निकला ही था कि डंपर ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चाचा भगत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली के महिपालपुर में रहते हैं।
उनका भतीजा विशाल सहरावत अपने दोस्त राहुल की बहन की सगाई में बावल आया हुआ था। लौटते समय भतीजा साबन पुल के पास पेशाब करने के लिए रुका। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उसके 4 दोस्त भी मौजूद थे। पुलिस ने चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News