Haryana: इस जिले में चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, लोगों को मिलेगा फायदा

Update: 2025-05-03 06:48 GMT
Haryana हरियाणा: भीषण गर्मी के बीच फरीदाबाद वासियों के लिए राहत की खबर है। अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण गांव से लेकर शहर तक कई रूटों पर 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। जानकारी के मुताबिक, शहर में फिलहाल 50 सिटी बसें चल रही हैं, लेकिन ये बसें सभी गांवों से जुड़ी नहीं हैं।
जिससे लोगों को परेशानी होती है। सिटी बस शुरू होने से लोगों का समय बचेगा वहीं पैसे भी कम खर्च होंगे। सिटी बस में न्यूनतम किराया मात्र 10 रुपये है। बताया जा रहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए 310 क्यू शेल्टर सिटी बसों के 11 रूट बनाए जाएंगे। इस काम को पूरा करने में 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Tags:    

Similar News