Gurugram: फर्जी रिश्तेदार बनकर ठगी करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफतार

Update: 2025-06-10 11:59 GMT

गुरुग्राम: साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस ने फर्जी रिश्तेदार बनकर ठगी करने के मामले में तीसरे आरोपी को नूंह के नवलगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 10 हजार रुपये नकदी बरामद करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी की पहचान नूंह के नवलगढ़ गांव निवासी अकरम खान के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अकरम ने फर्जी रिश्तेदार बनकर शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये ठगे थे।

ठगी की राशि जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी, वह बैंक खाता आरोपी अकरम ने आरोपी आकिल से तीन हजार रुपये में खरीदा था।

Tags:    

Similar News