Gurugram: भारी बरसात को लेकर वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज का निर्देश

Update: 2025-09-02 05:48 GMT

गुरुग्राम: मॉनसून की भारी बारिश को लेकर गुरुग्राम की कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह और सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की सलाह दी गई है। गुरुग्राम के डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार ने सोमवार की देर रात यह एडवाइजरी जारी की।

डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार ने बरसात को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि जिले के सभी कॉर्पोरेट व निजी कार्यालयों से अनुरोध है कि कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें। साथ ही उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों को दो सितंबर 2025 को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुग्राम में सोमवार एक सितंबर को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक 100 मि.मी. से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान दो सितम्बर 2025 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News