Faridabad: शांति भंग करने वाले चार आरोपी सड़क से हिरासत में

Update: 2025-06-09 09:27 GMT

फरीदाबाद: पुलिस चौकी सेक्टर- 7 की टीम ने सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर शांति भंग करने के आरोप में चार लोगों को काबू कर एक गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 7 जून को पुलिस चौकी सेक्टर 7 की टीम ने संत सूरदास मेट्रो स्टेशन की सड़क के बीच गाड़ी लगाकर आमजन का रास्ता रोकने व शराब के नशे में शांति भंग करने के मामले में राजीव कॉलोनी से राहुल कुमार, सेक्टर 56 से अलिम खान, राजीव कॉलोनी से पंकज कुमार और चीकू को काबू कर कार को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की है।

Tags:    

Similar News