Faridabad: सुबह-सुबह आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Update: 2025-07-22 02:56 GMT
Faridabad फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। आइए जानते हैं इस भूकंप का केंद्र कहां था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता कितनी मापी गई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज को हरियाणा के फरीदाबाद में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई। फरीदाबाद में भूकंप आज सुबह 6 बजे आया। इस भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में धरती से 5 किलोमीटर अंदर था। आपको बता दें कि दो हफ्ते से भी कम समय में हरियाणा में भूकंप की यह 5वीं घटना है।
Tags:    

Similar News