Faridabad: यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

Update: 2025-09-04 00:55 GMT
Faridabad फरीदाबाद: दिल्ली-मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक सिटी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बल्लभगढ़ बस स्टैंड से बदरपुर बॉर्डर की ओर जा रही बस बड़खल फ्लाईओवर पार करते समय अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई।
बस चालक राजेश ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:20 बजे हुई। सर्विस लेन से हाईवे पर चढ़ते ही पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक अचानक बस के सामने आ गई और उसे कट मार दिया। हादसे से बचने के लिए चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन समय रहते नियंत्रण न होने के कारण बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
उस समय बस में 12 से 13 यात्री सवार थे, हालांकि, सभी सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही एनएचएआई के कर्मचारी और यातायात पुलिस मौके पर पहुँची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाया गया।
Tags:    

Similar News