मुकदमे के निपटारे के नाम पर 37 लाख की मांग, महिला गिरफ्तार
मुकदमे में समझौते को लेकर 37 लाख मांगने की शिकायत
हिसार: मुकदमे में समझौता करने के नाम पर 37 लाख रुपये मांगने और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान हिसार के आजाद नगर निवासी शालू उर्फ चांद के रूप में हुई है, जो हनुमानगढ़ में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने या समझौता करने के एवज में 37 लाख रुपये की मांग की थी। इस संबंध में शिकायत मिलने पर थाना सिविल लाइन हिसार में मामला दर्ज किया गया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और महिला से पूछताछ जारी है।