Hansi में सीएम फ्लाइंग की रेड, 20 चालान काटे गए, 8 वाहन सीज

Update: 2025-09-28 11:08 GMT
Hansi हांसी। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर सीएम फ्लाइंग टीम ने शनिवार को तगड़ी कार्रवाई की। जांच अभियान में जहां 20 वाहनों के चालान किए गए, वहीं 8 ओवरलोड वाहन जब्त कर लिए गए। मौके पर ही करीब 6 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। टीम को इनपुट मिला था कि हांसी क्षेत्र में कई वाहन चालक टैक्स चोरी, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र की कमी के साथ-साथ ओवरलोडिंग करते हुए सड़क पर दौड़ रहे हैं।
सूचना के बाद टीम ने हांसी-उमरा रोड, हांसी-भिवानी रोड और हिसार-दिल्ली रोड पर नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ऑनलाइन चालान राशि जमा कर दी, उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी गई, जबकि शेष 8 वाहन कब्जे में ले लिए गए।
इंचार्ज सुनैना ने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क हादसों की बड़ी वजह बनते हैं, इसलिए ऐसे वाहनों पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
Tags:    

Similar News