Chandigarh.चंडीगढ़: बुधवार को लगातार दूसरे दिन शहर में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं भी तेज चलीं, जिससे ट्राइसिटी में गर्मी का असर कम रहा। चंडीगढ़ में 3 मिमी बारिश हुई, जबकि मोहाली और पंचकूला में मौसम शुष्क रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने 30 जून तक ट्राइसिटी में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।