Bhiwani: छठी बार समिति सदस्य बने सुनील वर्मा नंबरदार

Update: 2025-06-27 14:55 GMT

भिवानी: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक एवं नंबरदार संगठन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुनील वर्मा नंबरदार को जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया है। नवनियुक्त सदस्य नंबरदार ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री फणीनंद्र नाथ शर्मा, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, पूर्व चेयरमैन एवं डबवाली के प्रभारी मुकेश गौड़, केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, स्वतंत्र प्रभार मंत्री गौरव गौतम, पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्यामदास सर्राफ, विधायक कपूर वाल्मीकि, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी भारत भूषण भारती, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, जिला भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शंकर धूपड़ आदि का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी हरियाणा सरकार ने उन्हें दी है, उसका वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निवर्हन करेंगे।

जिला भिवानी की समस्याओं का अधिकारियों के साथ मिलकर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि नंबरदार इससे पूर्व मनोहर लाल सरकार में भी सदस्य थे। अब वे रिकार्ड छठी बार सदस्य बने हैं। नंबरदार की नियुक्ति पर जयराज बिढलान, प्रो.भूपेन्द्र चौहान, डा.माया यादव, शिक्षा बोर्ड की पूर्व सहसचिव ऊषा मक्कड़, विक्रम लहकेरा, डा.देवेन्द्र कुमार, डा.साहिल वर्मा आदि ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News