सिरसा: हरियाणा में खिलाड़ियों की लंबित पुरस्कार राशि, यात्रा भत्ते और खेल किट को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों से किए गए वादों को समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है।

बुधवार को जारी बयान में सैलजा ने बताया कि रोहतक में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय स्कूली योग एवं हॉकी प्रतियोगिताओं के डेढ़ महीने बाद भी 72 पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि नहीं मिली है। करीब 840 खिलाड़ियों का यात्रा एवं दैनिक भत्ता लंबित है, जबकि 620 खिलाड़ी खेल किट का इंतजार कर रहे हैं।

सैलजा ने कहा कि खिलाड़ियों को समय पर सुविधाएं और प्रोत्साहन राशि मिलना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लंबित पुरस्कार राशि और भत्तों का तत्काल भुगतान करने, खेल किट उपलब्ध कराने तथा प्रदेश के खेल मैदानों और स्टेडियमों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग की।

Tags: