सिरसा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन-चूरापोस्त समेत 3 गिरफ्तार
सिरसा में नशे के कारोबार पर प्रहार, तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हेरोइन और दो किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त बरामद किया गया है।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की डबवाली यूनिट ने तेजाखेड़ा रोड पर नाकाबंदी के दौरान अनिरुद्ध को कार सहित पकड़ा। तलाशी में 60 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब के अबोहर से हेरोइन खरीदकर लाया था और इसे डबवाली क्षेत्र में बेचने की तैयारी में था।
वहीं, रोड़ी पुलिस ने सूरतिया रोड पर गश्त के दौरान सोनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। दूसरी ओर, सीआईए ऐलनाबाद ने बाईपास रोड पर कार्रवाई करते हुए बाबू लाल को पकड़ा। उसके थैले से दो किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त मिला।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।