Ahmedabad:कार और SUV के बीच टक्कर, 5 लोगों की मौत

Update: 2025-05-13 01:53 GMT
Ahmedabad अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलेरा कस्बे के पास सोमवार को स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और कार की टक्कर में तीन भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। धोलेरा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा दोपहर करीब तीन बजे संधेरा गांव के पास हुआ, जिसमें तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद को भावनगर से जोड़ने वाले हाईवे पर तेज रफ्तार एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। स्कॉर्पियो कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन भाइयों और उनके एक चचेरे भाई की मौत हो गई है।
आमने-सामने की टक्कर में एक महिला और चार पुरुषों समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार में सवार लोग मूल रूप से भावनगर जिले के महुवा तालुका के निवासी थे और फिलहाल अहमदाबाद के साइंस सिटी इलाके में रह रहे थे।
वहीं किआ कार में सवार लोग भावनगर के पालीताणा के निवासी बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब भावनगर से आ रही किआ कार धोलेरा से भावनगर जा रही स्कॉर्पियो कार से टकरा गई। दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया। धोलेरा पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए भावनगर के अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News