कवर्धा। जिले में शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर नंदी विहार कॉलोनी की महिलाएं और भाजपा धरना प्रदर्शन पर बैठी है। ये विरोध प्रदर्शन NH 30 स्थित शराब दुकान के सामने कर रहें हैं। इसके दो दिन पहले कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। लोग सैकड़ो के तादाद में विरोध प्रदर्शन के साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहें हैं। इस अक्रोशित भीड़ को देखते हुए पुलिस की एक बड़ी टीम मौके पर तैनात है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर 

Tags: